{"_id":"5bf701d6bdec22418c7a7975","slug":"81542914518-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से नगदी व जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर से नगदी व जेवर किए पार
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे चोरों ने 10 हजार रुपये व करीब 80 हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। गुरुवार सुबह परिजन सोकर उठे तो सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
ऊंचगांव सानी गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ मुन्नू के घर में घटना के समय सभी बाहर की ओर बने कमरों में सो रहे थे। पीछे की दीवार से छत पर चढ़े चोर घर के अंदर पहुंचे और कमरों का ताला खुला देख बक्सों को तोड़कर नगदी, जेवरात व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-10 हजार रुपये व 80 हजार के जेवरात ले गए चोर