फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
कमालगंज। गांव खुदागंज में शनिवार रात करीब साढ़ आठ बजे दरवाजे पर टोटका करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दंपति और उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पथराव होने के कारण कुछ पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए। पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर थाने लाई। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



खुदागंज गांव निवासी संतराम और विश्राम सिंह में पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार की रात करीब साढ़ आठ बजे विश्राम सिंह घर के वाहर निकले तो दरवाजे पर कुछ नीबू और मिर्च पड़ी थी। उनकी नजर संतराम की पुत्री सुमन पर पड़ी जो होली चौराहा पर खड़ी थी। उसने सुमन को पकड़ लिया और टोटका करने का आरेाप लगा कर
विज्ञापन



मारपीट कर दी। टकरा मार कर सुमन को घायल कर दिया। पुत्री की चीख पुकार सुनकर संतराम और उनकी पत्नी पुत्री को बचाने आए। विश्राम सिंह व अन्य लोगों ने उनको को भी पीट कर घायल कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव होने लगा। घटना की जानकारी खुदागंज चौकी प्रभारी और कमालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ को मिली। एसओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पथराव होने के कारण कुछ पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए। एसओ के उंगली में चोट आ गई। पुलिस विश्राम सिंह समेत तीन को पकड़ कर थाने ले आई। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि विश्राम सिंह ने अपने घर में आग लगा भी लगा दी। ताकि वह संतराम को फंसा सके। एसओ



प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस से झगड़ा और पथराव में चुटहिल होने का मामला झूठा है। घर में आग लगी थी। दरवाजा खोलने का प्रयास करते समय उनकी उंगली दब गई। इससे चोट आई है। तीन लोगों को पकड़ कर थाने लाए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है।

खुदागंज में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
आरोपी ने खुद के घर में लगा ली आग
पुलिस कर्मी भी पथराव होने से हो गए चुटहिल
तीन लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने लाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed