फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   90 गांवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली जर्जर1

90 गांवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली जर्जर1

Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
90 गांवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली जर्जर1
राजेपुर। ब्लॉक के गांवों को कसबे और इटावा-बरेली हाईवे से बदायुं-मुरादाबाद हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का एक किलोमीटर हिस्सा करीब तीन साल से खस्ताहाल है। क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में सड़क बनवाने का वादा किया था, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन



राजेपुर कसबे से गुजरने वाली सड़क इटावा-बरेली हाईवे से बदायुं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे का संपर्क मार्ग भी है। इस सड़क से ब्लॉक के करीब 90 गांव के लोगों का ब्लॉक मुख्यालय और कसबे की बाजार तक आना-जाना होता है। कसबे में तिराहे से संजय सक्सेना के कारखाने तक करीब एक किलोमीटर सड़क जर्जर है।
विज्ञापन



सड़क पर कई जगह गड्ढों में बारिश होने पर पानी भर जाता है। पिछले महीने हुई बारिश में भी पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया था। उमेश सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, रामशंकर यादव, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता ने बताया कि अक्सर लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को अस्पताल जाने मेें होती है। सुरेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार द्विवेदी, विश्राम सिंह यादव और महेश कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन



ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान राजेपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा हुई थी। इसमें लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई थी। लोगों का कहना है कि तब गृहमंत्री ने आश्वासन दिया था कि चुनाव में सुशील कुमार शाक्य को जिताओ, सड़क बनवा दी जाएगी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जीतने के बाद सुनील शाक्य ने सड़क की अनदेखी कर दी। सड़क न बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।



विधायक ने दिया आश्वासन, बोले, जल्द शुरू होगा काम
विधायक सुशील कुमार शाक्य ने बताया कि राजेपुर तिराहे से डबरी हाईवे तक चार किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल सड़क की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इस संबध में एक्सईएन से बात हो चुकी है।


90 गांवों को ब्लॉक से जोड़ने वाली सड़क जर्जर
एक किलोेमीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत
इटावा-बरेली हाईवे से बदायुं-मुरादाबाद हाईवे को भी जोड़ती है रोड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed