फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खुदाई में ताम्र पाषाण काल के अनाज रखने का सामान मिला

खुदाई में ताम्र पाषाण काल के अनाज रखने का सामान मिला

Thu, 05 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में ताम्र पाषाण काल के अनाज रखने का सामान मिला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के कलवलिया गांव के पास संडवावीर की खुदाई में गुरुवार को अनाज रखने वाली वस्तु दिखी है। इसको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। खुदाई में मिल रही ताम्र पाषाण कालीन सामग्री से इस इलाके के संबंधों की जानकारी की जा रही है। खुदाई से मिले सामान को लेकर पुरात्व विभाग के अधिकारी अब खुदाई स्थल के आसपास के एक दर्जन गांवों की संस्कृति का पता लगा रहे हैं।

शोधकर्ताओं का दावा है कि खुदाई स्थल के पास दक्षिण दिशा में बहने वाली वाल्मीकि नदी पहले उत्तर दिशा में बहती थी। इस बात के प्रमाण के लिए भूगर्भ वैज्ञानिकाें से परीक्षण कराया जाएगा। उत्खनन कार्य का नेतृत्व शकुंतला देवी मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभाग के डा. अवनीश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्खनन स्थल के पास स्थित कलवलिया, सगवारा, पटना, टेरा, मुरवल, भटरी, रम्पुरवा, गुरौली उत्मपुर आदि गांव में रहने वाले लोगों की संस्कृति का पता लगाया जाएगा। यह जानने की कोशिश की जाएगी कि कहीं इनका संबंध टीले में रहने वालों से तो नहीं है। उन्होंने बताया कि संडवावीर में रहने वाले अनाज में सवा, कोदव, काकुन, ज्वार और बाजारा का प्रयोग करते थे। इसके साथ ही जामुन व पीपल के फल भी खाने में प्रयोग करते थे। यहां मानव जीवन ताम्र पाषाण काल से है। टीम के सदस्यों का मानना है कि यह लोग पानी की कमी से दूसरे स्थल गए।
विज्ञापन


खुदाई में मिले माला व मटकी
चित्रकूट। खुदाई में उत्तरी काली मिट्टी की चमकीली मिट्टी सहित श्रृंगार के समान व थाली मिली है। इसके अलावा ब्लैक स्लिप, फिलिंट पत्थर, काली मिट्टी की मोती रूपी माला, बीड, मिट्टी की मटकी आदि मिली है। गुरुवार को अनाज के भंडारण में प्रयोग करने वाला बर्तन दिखा है। इसकी खुदाई की जा रही है। इन सभी सामग्री को ग्रामीणों को दिखाई गई तो वे कौतुहल से देखते रहे। उत्खनन टीम के सदस्यों ने बताया कि सभी सामग्री जांच के लिए पुरातत्व विभाग भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई के लिए बने चार ब्लाक
खुदाई के लिए चार ब्लाक बनाए गए हैं, जिसमें पहले ब्लाक में 5 गुणे 5 की खुदाई की 6 लेन में की गई है। इसकी गहराई 127 सेंटी मीटर है। दूसरे ब्लाक में 6 लेन मेें खुदाई की गई है। गहराई 80 सेंटीमीटर है। इसके अलावा बी वन व सी वन ब्लाक भी बनाया गया है।

खुदाई में ताम्र पाषाण काल के अनाज रखने का सामान मिला
-उत्खनन में जुटी टीम ने ग्रामीणों को बुलाकर पुरातात्विक जानकारी साझा की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed