{"_id":"593ede8e1126f468578b45e8","slug":"81497292430-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बाइक भिड़ीं, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बाइक भिड़ीं, तीन की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थानाक्षेत्र के आलमपुर पतारी मोड़ पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सगे भाई-बहन व ताई ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत दूसरे अस्पताल ले जाते समय जहानाबाद में हुई। वह दो बहनों में इकलौता था।
कानपुर स्थित घाटमपुर के पालपुर (सांढ़) निवासी ओमप्रकाश का बेटा सौरभ (25), अपनी छोटी बेटी नम्रता उर्फ रिमझिम (17) व सौरभ की ताई सुशीला (50) पत्नी भूरेलाल सोमवार सुबह नौ बजे एक ही बाइक से मलवां के उसरहापुरवा गांव जा रहे थे। वहां सौरभ के ममेरे भाई जितेंद्र का शादी समारोह था।
आलमपुर पतारी मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकले तभी ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। चीख-पुकार के साथ नम्रता व सुशीला दूर जा गिरीं, सौरभ बाइक समेत कुछ दूर तक घिसट गया। अनियंत्रित ट्रक कुचलता हुआ सड़क से दूर एक खेत में जा घुसा।
विज्ञापन
चालक व खलासी भाग निकले। इधर शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर तुरंत पुलिस भी आ पहुंची। केवल सौरभ की नब्ज चल रही थी। तुरंत उसे जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन नब्ज थम गई। बकेवर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण ने बताया सौरभ दो बहनों में इकलौता था। उसकी रेलवे में नौकरी लग गई थी। एक महीने के भीतर उसे ज्वाइन करने जाना था।
-सगे भाई बहन और ताई की जान गई
-दो बहनों में था इकलौता, परिवार में कोहराम
-ममेरे भाई के शादी समारोह में जा रहे थे तीनों