फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 percent of women suffer from anemia

अगर आप भी अधिक थकान और कमजोरी महसूस करती हैं तो हो सकती है ये बीमारी

Sun, 03 Mar 2019 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
80 percent of women suffer from anemia
डेमो
अगर अधिक थकान लगे, कमजोरी महसूस हो, बैठे-बैठे जी मिचलाए, सांस फूले और शरीर पीला पड़ने लगे तो इसे गंभीरता लें। तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। ये लक्षण एनीमिया बीमारी के होते हैं। वर्तमान में देश की करीब 80 फीसदी महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


ये जानकारी गाइनोलॉजिस्ट डॉ. सीमा शुक्ला ने महिला पुलिसकर्मियों को दी। वह रविवार को पुलिस लाइन में एनीमिया के खिलाफ जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। कार्यक्रम में सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी की डॉ. सीमा मोदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शरीर के अंग धीरे-धीरे शिथिल पड़ने लगते

डॉ. सीमा शुक्ला ने बताया कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का मुख्य भाग हीमोग्लोबिन होता है। इसकी कमी से शरीर के विभिन्न अंगों जैसे हृदय, मस्तिष्क, किडनी, मांसपेशियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे शरीर के अंग धीरे-धीरे शिथिल पड़ने लगते हैं। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक  महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं।

ऐसे करें बचाव 
डॉक्टर सीमा ने बताया कि यदि कोई सामान्य तौर पर पूरी डाइट  (दाल, सब्जी, अंडा, ड्राई फ्रूट्स, दूध और नॉनवेज) लेता है तो उसमें एनीमिया की बीमारी होने की संभावना बेहद कम रहती है। इनका सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

ये है उपचार 
डॉ. सीमा ने बताया कि जब भी एनीमिया के लक्षण लगे तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आवश्यकता अनुसार, आयरन, विटामिन बी-12, फालिक एसिड जैसी दवाएं देते हैं। इंजेक्शन का भी एक कोर्स होता है। कोर्स पूरा होने के बाद ही दवाएं बंद करें। आधा-अधूरा इलाज न छोड़ें, वरना लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed