फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   75 constable are taking training in kanpur

यूपी: बिकरू कांड से लिया सबक, बदमाशों से निपटने के लिए 75 सिपाही ले रहे ट्रेनिंग

Wed, 03 Feb 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
75 constable are taking training in kanpur
यूपी पुलिस
बिकरू कांड की तरह बदमाशों का सामना करने में पुलिसकर्मी फेल न हों। उनका मुकाबला करें और उन पर गोलियां दागें। खुद भी हमले से बच सकें। इसके लिए पुलिस लाइन में नए सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


खासकर अटैक से बचकर विरोधी पर हमला करने की। दरोगा राघवेंद्र मिश्र (नेशनल शूटर) शूटिंग के गुर सिखा रहे हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 45 थानों के 75 सिपाहियों को ट्रेनिंग के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


पुलिस इंडिया गेम्स में हिस्सा ले चुके दरोगा राघवेंद्र सिपाहियों को गोलियां दागने के साथ-साथ असलहा असेंबल करने की भी बारीकी सिखा रहे हैं। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सिपाहियों को वाराणसी सीआरपीएफ कैंप में फाइनल ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया आईजी मोहित अग्रवाल ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी दुबे की सुनवाई टली
बिकरू कांड में आरोपी खुशी की फर्जी सिम के मामले में सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में अब 11 फरवरी को होगी। मंगलवार को सुनवाई टल गई। बिकरू कांड में विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

मंगलवार को खुशी बाराबंकी से नहीं आ पाई। इससे सुनवाई टल गई। खुशी के अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड ने अगली तिथि 11 फरवरी निर्धारित की है। वहीं विकास दुबे के भाई दीपक दुबे उर्फ दीपू की पत्नी अंजलि की अग्रिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई हुई।


जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि बहस पूरी हो गई है। फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। बिकरू कांड में दाखिल की गई पूरक चार्जशीट में मनु पांडेय का जिक्र तक नहीं है, जबकि पहली चार्जशीट में पुलिस ने ही उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने का दावा कर जांच जारी रहने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed