फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

गोविंद नगर में कोरोना की आशंका में पिता, पुत्रों को ले गई टीम, हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
मनोज
कानपुर। गोविंद नगर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिता और दो पुत्रों को कोरोना की आशंका में अपने साथ ले गई। शुरुआती जांच करने के बाद पिता को कोरन्टीन सेंटर में रखा, जबकि बेटों को होम कोरन्टीन रहने के निर्देश देते हुए घर भेज दिया। इससे मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, नगर निगम ने उनके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराया। गोविंद नगर एल ब्लॉक में सहगल नर्सिंग होम के पास रहने वाले एक वृद्ध हाल ही में इंदौर से लौटे हैं। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए उन्हें कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में उनके घर पहुंची। वहां थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद पिता-पुत्र को अपने साथ ले गई। पार्षद नवीन पंडित ने बताया कि पुत्रों को घर भेज दिया गया है, जबकि उनके पिता को डॉक्टरों ने कोरन्टीन सेंटर में रखा है। जहाँ वे रहते हैं, उस गली को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed