{"_id":"5c4768a9bdec2273ad00b225","slug":"71548183721-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम से निजात की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम से निजात की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन शहर में बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा, धवनरोड और स्टेशन रोड का स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण तोड़कर सड़कों को चौड़ा कराएगा। इससे अलग-अलग स्थानों पर डेढ़ से ढाई मीटर तक निर्माण तोड़े जाएंगे। मंगलवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने चिह्नित किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण किया।
शहर मे जाम की समस्या विकराल बनी हुई है। इससे निपटने के लिए कई बार कवादय हुई लेकिन स्थाई हल नहीं निकला। पिछले सप्ताह अमर उजाला ने जाम और अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने सड़कों को चौड़ा करने के लिए एकबार फिर कार्रवाई शुरू की है।
मालूम हो कि दो महीने पहले डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तहसील, नगर पालिका और यूडीए की संयुक्त टीमों से शहर के मुख्य मार्ग के अलावा धवन रोड और स्टेशन रोड को चौड़ा करने के लिए राजस्व विभाग बंदोबस्ती नक्शा के आधार पर अवैध इमारतों व निर्माण को चिन्हित कराकर निशान लगवाए थे। प्रशासन ने अब अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण और लगाए गए निशान देखे। उन्होंने बताया कि किसी भी दिन अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
- पूर्व चिह्नित अतिक्रमण को सिटी मजिस्ट्रेट ने देखा
-बड़ा चौराहा, स्टेशन रोड और धवनरोड होगी चौड़ी