{"_id":"5c3e2e15bdec22732f092fbe","slug":"71547578901-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीघापुर में सौ बेड के संयुक्त अस्पताल का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीघापुर में सौ बेड के संयुक्त अस्पताल का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर(उन्नाव)। नगर पंचायत बीघापुर में मंगलवार को सौ बेड के संयुक्त अस्पताल का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।
मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सौ बेड के अस्पताल के शिलान्यास पर विधासनभा अध्यक्ष व भगवंतनगर विधानसभा से विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि भगवंतनगर विधानसभा की नहरों में लंबे अरसे बाद पानी आया है। यह तभी संभव हुआ जब जनता ने अपने विवेक पर बेहतर सरकार का चयन किया। बिजली की व्यवस्था में सुधार, बक्सर घाट का सुंदरीकरण व सरकार की उज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना भी बेहतर चयन का नतीजा हैं। आवारा मवेशियों की समस्या पर कहा कि सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल अस्पताल का निर्माण एक लाख वर्ग फिट में होगा। जहां चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के आवास भी बनाए जाएंगे। एसपी हरीश कुमार ने कहा कि सौ बेड का अस्पताल अपने उद्देश्य में सफ ल होगा। सीएमओ लालता प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी की पूर्ण सुविधाएं, पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। निर्माण इकाई के मुख्य महाप्रबंधक राजेश अवस्थी ने बताया कि 36 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल में तीन भवन होंगे। जिनमें ओपीडी, शिशु कल्याण व इमरजेंसी वार्ड शामिल रहेगा। कार्यक्रम में अशोक पांडेय, अंकुर सिंह, प्रिंसू सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, योगेश, अरुण दीक्षित, कल्लू तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण शुक्ला, प्रधान प्रकाश सिंह, भोले सिंह, सोमू सिंह, डा. पंकज पांडेय मौजूद रहे।