{"_id":"5c27c1c6bdec22569c67c00b","slug":"71546109382-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगरमऊ में युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगरमऊ में युवक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ से दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर बाद गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। युवक के सिर में चोटें व नाक से भी खून निकला है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने 20 मिनट तक सड़क पर जाम भी लगाया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में दो आपस में पिता-पुत्र हैं जो फरार हैं।
बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम भिखारीपुर पतसिया के मजरा रतई पुरवा निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र रामसिंह मुकेश अविवाहित था और खेती करता था। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह गांव में ही मंगेलाल के यहां चल रहे सत्संग में जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो शुक्रवार को परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह बड़ा भाई अमरेश कोतवाली पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर बाद गांव से दो किमी दूर भुड्डा गांव के पास राजेंद्र के सरसों के खेत में मुकेश का शव मिला। चरवाहों की सूचना पर घर वाले पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के बडे़ भाई अमरेश ने गांव के ही मनीराम, उसके बेटे अमर सिंह, साथी लालता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि तीनों हत्यारोपियों से मुकेश की किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले भाई के साथ मारपीट भी की थी। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मुकेश की सिर में किसी वजनी हथियार से वार कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- गांव के ही तीन लोगों पर रिपोर्ट, परिजनों ने जाम किया बिल्हौर मार्ग
- गुरुवार रात को सत्संग में जाने की बात कहकर घर से निकला था