फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छोटे भाई, पत्नी व बेटी को पीटा, घर में लगाई आग

छोटे भाई, पत्नी व बेटी को पीटा, घर में लगाई आग

Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
छोटे भाई, पत्नी व बेटी को पीटा, घर में लगाई आग
पाटन। सहन की भूमि को लेकर दो भाइयों में चल रहा विवाद गुरुवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने बेटों के साथ छोटे भाई, उसकी पत्नी व बेटी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। छोटे भाई के घर में आग भी लगा दी। पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बिहार थाना क्षेत्र के गोसाईंखेड़ा गांव निवासी श्रीपाल का बड़े भाई रामकुमार से सहन की भूमि को विवाद चल रहा है। श्रीपाल के अनुसार गुरुवार रात रामकुमार ने कब्जे को लेकर विवाद शुरू कर दिया था। विरोध पर उसने बेटों को बुला लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी आशा व बेटी संगीता व गीता भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर भी हमला बोल दिया। छोटे भाई व उनकी बेटियों को पीटने के बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी। मामला बढ़ने पर ग्रामीण भड़क उठे। एकजुट होते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों को खदेड़ना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दैरान बिहार, बारासगवर और बीघापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्रीपाल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, आगजनी व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। देर रात रामकुमार उसके बेटे सत्येंद्र और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हुए विवाद में कोर्ट से लिया था स्टे
नवंबर माह में रामकुमार के बेटे पर श्रीपाल ने अभद्रता का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। इस बीच आरोपी कोर्ट से गिरफ्तारी न होने का स्टे ले आए थे।

-छोटे भाई, पत्नी व बेटी को पीटा, घर में लगाई आग
-सहन के विवाद में बड़े भाई-भतीजों ने किया हमला
-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed