फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो गुटों में विवाद, फायरिंग से हड़कंप

दो गुटों में विवाद, फायरिंग से हड़कंप

Sun, 29 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो गुटों में विवाद, फायरिंग से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली के आवास-विकास रेलवे क्रासिंग के निकट दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। कई राउंड फायरिंग से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घेराबंदी कर मोहल्ले के लोगों ने फायरिंग करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया जबकि उनके अन्य साथी भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।


शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी गौरव यादव पुत्र डा. पंकज यादव का जुराखनखेड़ा निवासी पीतांबर नगर निवासी धीरेंद्र यादव से काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम आवास-विकास रेलवे क्रासिंग के निकट देर शाम दोनों आमने-सामने हो गए। पहले दोनों में जमकर मारपीट हुई बाद में विक्की यादव ने तमंचा निकालकर कई राउंड फायरिंग की। जिससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मारपीट में गौरव के चेहरे पर चोटें आ गईं। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल गौरव व एक युवक को कोतवाली लाया गया है। वहीं धीरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने गौरव यादव अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर दो को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed