{"_id":"5b3e6e014f1c1bc6248b4b7d","slug":"71530818049-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरा एसओ लाइन हाजिर, मूसानगर एसओ से छिना प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा एसओ लाइन हाजिर, मूसानगर एसओ से छिना प्रभार
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रूरा कस्बे में अवैध रूप से शराब बनने के मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पहले तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक, वर्तमान में एसओ मूसानगर को एसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक चौकियों में भी फेरबदल किया गया है।
कस्बा रूरा में थाने से तीन सौ मीटर दूरी पर पूर्व मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के गौशाला में शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में सीओ सदर एपी श्रीवास्तव को निलंबित किया जा चुका है। वहीं पहले तैनात रहे एसओ की भूमिका की जांच एडीजी के निर्देश पर कराई जा रही थी। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए एसओ रूरा अमर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पहले में रूरा में तैनात रहे एसओ भीमसेन पौनिया को एसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस समय वह मूसानगर में बतौर एसओ तैनात थे।
सूत्रों की मुताबिक मूसानगर एसओ की जनप्रतिनिधि भी शिकायत कर चुके थे। रूरा में प्रभारी निरीक्षक बरौर भूपेंद्र सिंह राठी को तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह पुलिस लाइन से चंद्रशेखर दुबे तैनात किया गया है। देवराहट एसओ सुनील कुमार जोशी को एसओ मूसानगर बनाया गया है। ललित कुमार को प्रभारी कंट्रोल रूम से एसओ देवराहट के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा देंवेंद्र सिंह को रसूलाबाद थाने से रनियां चौकी का प्रभारी बनाया गया है वहीं रनियां चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी को संदलपुर और आदेश कुमार को संदलपुर से तिश्ती, पुलिस लाइन से अकबर अली को चौकी प्रभारी औनहां, विनोद कुमार पिप्पल को पामा से कहिंजरी चौकी, सभाजीत पटेल को मंगलपुर से चौकी प्रभारी पामा, बीरेंद सिंह को चौकी प्रभारी औनहां से थाना सिकंदरा, मंजीत दयाल को तिश्ती से चौकी प्रभारी राजपुर, दिनेश कुमार चौकी प्रभारी राजपुर को पुलिस लाइन, हरिश्चंद्र उपाध्याय को चौकी बेहमई से पुलिस लाइन, महेश सिंह को पुलिस लाइन से चौकी बेहमई में तैनात किया गया है। एसपी राधेश्याम ने बताया कि रूरा व मूसानगर एसओ को शराब प्रकरण की जांच प्रभावित न हो इसलिए हटा दिया गया है। वहीं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चौकियों में बदलाव किया गया है। सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।