फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दफनाए शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

दफनाए शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दफनाए शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के कोरसम के मजरे छीट का पुरवा गांव में युवक की कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या के मामले की गुत्थी अभी उलझी ही है। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने एक माह अब दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है। गुरुवार को शव दफनाए गए स्थान की खोज भी कर ली गई। शुक्रवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


छीट का पुरवा निवासी रमेश सोनकर के बेटे नरेंद्र (21) की तीन जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन पसली टूटी होने के साथ गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई थी। युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें राजबहादुर, रामकुमार और मुन्ना नामजद किए गए
विज्ञापन


थे। पोस्टमार्टम के बाद शव बक्सर गंगा घाट पर दफनाया गया था। युवक की हत्या होना ग्रामीण मान नहीं रहे थे। गांव के रहने वाले दिनेश शुक्ला, राजू सिंह, प्रधान सुनील सिंह, रामादार आदि ने डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर एसडीएम बिंदकी सुशील कुमार गौड़ कई थानों के पुलिस बल के साथ छीट का पुरवा पहुंचे और शव दफनाने वाले स्थान की पूछताछ की, लेकिन परिजनों ने शव दफनाए जाने वाला स्थान गंगा के पानी में डूबने की बात बताई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को ले जाकर स्थान चिह्नित कराया। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस बार चार डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफनाए शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
तीन जून को कल्यानपुर थाने के मजरे में युवक की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
परिजनों ने हत्या का लगाया था आरोप, डीएम के आदेश पर आज होगी खोदाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed