{"_id":"5b352fce4f1c1b603c8b5f66","slug":"71530212302-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और फिरौती में दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और फिरौती में दो को जेल भेजा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। किसान को पंचायत के बहाने बुलाने के बाद अगवा कर लेने के मामले में बुधवार रात भूमाफिया व कांग्रेसी नेता शेख एजाज अहमद उर्फ एजाज बॉक्सर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण और फिरौती के आरोप में शेख एजाज को जेल भेजा गया है।
शेख एजाज शहर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में रहता है। बुधवार शाम मसवानी मोहल्ला निवासी किसान मोहम्मद इस्लाम ने शेख एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस्लाम का आरोप है कि उसकी जमीन को 1995 में शेख एजाज अहमद ने फर्जीवाड़ा कर कब्जा कर बेच डाली थी। मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
आरोप है कि एजाज ने इस्लाम को बुधवार शाम पंचायत के लिए हुसैनगंज बाईपास के पास अपने ऑफिस में बुलाया। पहले समझौता करने की बात कहने लगा। राजी न होने पर अपहरण कर लिया। जाने से मारने का डर दिखाकर सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कर लिए। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद इस्लाम ने कोतवाली
विज्ञापन
में शिकायत की। पुलिस ने छापेमारी कर शेख एजाज और उसके कार चालक आफाक निवासी मुराइनटोला को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ अनिल ने बताया कि शेख एजाज काफी पहले कांग्रेस में सक्रिय थे। इधर कई वर्षों से वह न तो मीटिंग में आते हैं और न ही कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में सहयोगी रहते हैं।
भूमाफिया होने के आरोप में करीब छह माह पहले पुलिस ने शेख एजाज को गिरफ्तार किया था। कोतवाली में पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला था। आरोपी मामले को लेकर हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे आर्डर ले आया था। कोतवाली में 2013 में आरोपी के खिलाफ पहला केस फर्जीवाड़ा करके जमीन हड़पने का दर्ज हुआ था। 2017 में भूमाफिया, फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट समेत नौ मामले दर्ज हुए हैं।
अपहरण कांड में दो को दबोचा
आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज, कार चालक भी पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो