{"_id":"5b1c27e84f1c1baf6e8b7446","slug":"71528571880-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट पर बालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट पर बालक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। शुक्रवार शाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलगांव के मजरे विजय मंडली में मां ने डांटकर अपने 9 वर्षीय पुत्र को कमरे में बंद कर दिया। बच्चे ने डांट से क्षुब्ध होकर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। बाद में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बच्चे के शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलपुर थाना के मलगांव के मजरे विजय मंडली गांव के रामगोपाल का इकलौता पुत्र विकास (9) घर में शरारत कर रहा था। इस पर मां विमला ने उसे डांटकर कमरे के अंदर बंद कर दिया और काम करने लगी। इसी दौरान विकास ने कमरे के अंदर बनी टाड़ पर चढ़कर रस्सी से गले में फंदा डाल लटक कर जान दे दी। जब मां ने दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद देख चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। बाद में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विकास का शव फांसी पर लटकता मिला। यह देख कोहराम मच गया। बाद में शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की दो बहनें रेखा व विनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। चौकी इंचार्ज बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। छानबीन कराई जाएगी।