{"_id":"59bc284a4f1c1b8e688b4ba0","slug":"71505503306-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से चौकीदार की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवरब्रिज पर गुरुवार की रात बाइक सवार की टक्कर से एफसीआई गोदाम के चौकीदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को खबर दी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे शांत कराया।
राधानगर चौकी क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी रक्षपाल (55) एफसीआई गोदाम में चौकीदार थे। काफी दिनों से उनकी अरबपुर कार्यालय में रात की ड्यूटी लगी थी। गुरुवार की रात वे साइकिल से कार्यालय जा रहे थे। हरिहरगंज ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे रक्षपाल दूर जा गिरे। सूचना पर समाजसेवी अशोक तपस्वी अपनी एंबुलेंस लेकर पहुंचे और जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रक्षपाल चार भाइयाें जगतपाल, क्षत्रपाल और सूरजलाल से बड़े थे। पत्नी ननकी मार्च्युरी हाउस में रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
उनके तीन बेटे रामचंद्र, श्यामचंद्र, शिवचंद्र और तीन बेटियां रेखा, राधा, साधना हैं। एक बेटी रेखा विवाहित है। शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी पर हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।