{"_id":"596a5fdd4f1c1bf7038b4658","slug":"71500143581-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन नहीं माने तो कोतवाली में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन नहीं माने तो कोतवाली में रचाई शादी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन नहीं माने तो कोतवाली में रचाई शादी
अजीतमल (औरैया)। जब परिजन शादी को राजी नहीं हुए तो एक प्रेमी जोड़ा कोतवाली पहुंच गया। यहां पुलिस को अपनी समस्या बताई। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। मामला सजातीय होने के कारण पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और फिर कोतवाली में ही दोनों की शादी करवा दी गई। मंदिर में बने हवनकुंड में सात फेरे भी करवाए गए।
इटावा जिले के भरथना कस्बे के मोहल्ला यादव नगर निवासी शिप्रा पुत्री स्व. शिवकुमार भरथना के ही कालेज में पढ़ती थी। जहां पर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा उदोत बिरूहुनी निवासी प्रेम सिंह गौतम का पुत्र नीलकमल भी अपनी रिश्तेदारी में भरथना में रहकर पढ़ रहा था। पढ़ाई दौरान ही दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। नीलकमल पढ़ाई पूरी करके प्राईवेट नौकरी के लिए निकल गया।
इस दौरान दोनों में बात होती रही। दोनों ने ही अपने घर में शादी की इच्छा जताई। परिजनों ने प्रेम विवाह में आनाकानी की और प्रेम प्रसंग का विरोध भी किया। इस पर प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात कोतवाली अजीतमल पहुंच गया। यहां दोनों ने अपनी कहानी बताई। इस पर पुलिस ने दोनों की बात को समझा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना प शनिवार सुबह परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
मामला सजातीय होने के कारण समझाने का प्रयास हुआ। समाज के कई और लोग पहुंच गए। शनिवार दोपहर दोनों के परिजन राजी हो गए। इसके बाद कोतवाली में बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और मंदिर के हवन कुंड में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक व युवती बालिग हैं और एक-दूसरे केे साथ शादी करना चाहते थे। उनके परिजनों के आ जाने पर उन्हें समझाया गया तो वे राजी हो गए।
पूर्व में भी कोतवाली में हो चुकी हैं कई शादियां
अजीतमल कोतवाली प्रेमी जोड़ों के प्रति सहानुभूति रखे हुए है। इसकी चर्चा भी अब जिले भर में है। करीब तीन महीने में कोतवाली अजीतमल मंदिर में पांच प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
- कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर कराया प्रेमी जोड़ी का विवाह