{"_id":"5957a7694f1c1bcd3b8b4b4c","slug":"71498916713-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की फटकार से क्षुब्ध युवक ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर की फटकार से क्षुब्ध युवक ने जहर खाया
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के संरगापुर में ससुराल आए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक पत्नी के साथ साली की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। शनिवार को पत्नी को पीटने पर ससुर ने फटकारा था। युवक सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र का निवासी था।
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के कृपाल कुंइया निवासी शेर सिंह के बेटे शिव सिंह (30) की शादी करीब सात साल पहले सरंगापुर निवासी रेनू पुत्री श्रीचंद्र के साथ हुई थी। 27 जून क ो शिव सिंह की साली मोनी की शादी थी। शिव सिंह शादी के दिन ही पत्नी रेनू के साथ ससुराल आया था। शादी के बाद से वह ससुराल में ही था। शनिवार को उसने पत्नी रेनू से घर चलने को कहा। रेनू ने कुछ दिन और मायके में रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर उसक ा पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी को डंडे से पीट दिया। बेटी की पिटाई से नाराज ससुर ने शिव सिंह को काफी लताड़ा। ससुर की लताड़ से क्षुब्ध होकर वह गांव में जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे वह वापस घर पहुंचा। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार जहर से युवक की मौत हुई है। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव मुर्दाघर में रखवा कर शहर कोतवाली में सूचना दी है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- ससुर की फटकार से क्षुब्ध युवक ने जहर खाया
- सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र का निवासी था युवक
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरंगापुर में ससुराल आया था
- पत्नी को डंडे से पीटने पर ससुर ने युवक को था डांटा