{"_id":"5953b1fd4f1c1b2b688b45b9","slug":"71498657277-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जून कुशाग्र 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जून कुशाग्र 1
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के बाहर पेट्रोल पंप मैनेजर से छह लाख की लूट
- बाइक सवार दो लुटेरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में की वारदात, भागने में लुटेरों का तमंचा छूटा
- सेंट्रल बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था मैनेजर, बाइस स्टैंड में हो गई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर।
ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े पंप मैनेजर से छह लाख रुपये लूट लिए। मैनेजर सेंट्रल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने पहुंचा था कि बैंक के बाहर एक लुटेरे ने कनपटी में तमंचा सटाकर बैग छीन लिया। इलाकाई लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा तो उनकी बाइक लोडर से टकराकर स्लिप हो गई। साथ ही तमंचा भी छूट गया, लेकिन इसके बाद भी वे बाइक समेत भाग निकले। घटनास्थल पर आईजी रेंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक कराया तो पुलिस को एक ट्रांसपोर्टर के सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों की फुटेज मिल गई। क्राइम ब्रांच ने शक के आधार पर तीन युवकों को उठाया है।
विनोबा नगर निवासी राजकुमार मिश्रा का टीपी नगर में नया पुल के पास राजकुमार फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। जिसमें सिरकी मोहाल निवासी नितिन कुमार पाल मैनेजर है। नितिन टीपी नगर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने के लिए दोपहर को पंप से निकला। बैग में 5.82 लाख रुपये नकद और 3.18 लाख रुपये का चेक था। करीब पौने दो बजे सेंट्रल बैंक पहुंचकर स्टैंड में बाइक खड़ी कर रहा था, तभी एक लुटेरे ने उसकी कनपटी में तमंचा सटाकर बैग लूटने की कोशिश की। नितिन ने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरे ने उसे गोली मारने की धमकी दे डाली। जिसे सुनते ही नितिन ने बैग छोड़ दिया। लुटेरा भागकर कुछ दूरी पर खड़े साथी की बाइक में बैठ गया। नितिन के शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने लुटेरों को दौड़ाया। भागने के चक्कर में लुटेरों की बाइक लोडर के टकराने से स्लिप हो गई और उनका तमंचा छूट गया, लेकिन इसके बाद भी वे बाइक उठाकर भाग गए।
करीबी की रेकी लुटेरों ने वारदात की
पंप मैनेजर से दो लुटेरों ने रुपये लूटे हैं, लेकिन वारदात में लुुटेरों का एक और साथी शामिल है। जिसने पंप मैनेजर की रेकी कर लुटेरों को जानकारी दी है। तभी लुटेरों को पता था पंप मैनेजर कब रुपये जमा करने के लिए आने वाला है। उन्हें यह भी पता था कि पंप मैनेजर बाइक से अकेले रुपये जमा करने आएगा और वह कहां पर बाइक खड़ी करेगा। इससे साफ है कि लुटेरों ने पुख्ता रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि पंप से जुड़े किसी करीबी ने रेकी कर लुटेरों को जानकारी दी है। तभी उनके पास पंप मैनेजर में सारी जानकारी थी।
विज्ञापन
अंगौछे से आधा चेहरा ढका था, दूसरा हेलमेट पहने था
लुटेरों ने नीले रंग की पल्सर बाइक से वारदात को अंजाम दिया। बाइक चलाने वाला लुटेरा हेलमेट पहने बैंक से कुछ दूरी पर खड़ा था, जबकि दूसरा लुटेरा अंगौछे से आधे चेहरे को ढके था। दूसरे लुटेरे ने ही मैनेजर से बैग लूटा था। वह सफेद रंग की शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहने था, जबकि उसका साथी गहरे नीले रंग की शर्ट और जींस पहने था। दोनों की उम्र 18 से 25 साल के बीच में है।
नीली पल्सर वाले तीन शातिरों को उठाया
क्राइम ब्रांच ने फुटेज देखने के बाद तीन शातिरों को उठाया है। जिनके पास नीली पल्सर है। इन तीनों को कोतवाली थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जूही पुलिस ने दो क्षेत्रीय शातिरों को उठाया है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे। तभी उन्होंने इतने घने इलाके में वारदात को अंजाम दिया है।
थाने के पास हुई वारदात
सेंट्रल बैंक बाबूपुरवा थाने से 700 मीटर दूरी पर है। वहीं, बैंक से कुछ दूरी पर पुलिस पिकेट प्वाइंट है।