{"_id":"5953aa7d4f1c1b24638b4568","slug":"71498655357-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल जिला संयोजक को अगवा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल जिला संयोजक को अगवा किया
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। स्कार्पियो सवार युवकों ने बजरंग दल जिला संयोजक को अगवा कर लिया। एक घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा। युवक ने किसी तरह 100 नंबर पर सूचना दी। सिपाहियों ने युवक को मुक्त कराकर कोतवाली पहुंचाया। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी आफिस से करीब सौ कदम दूर बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे पीडब्लूडी रोड पर स्कार्पियो सवार युवकों ने वहां खड़े लोकनगर मोहल्ला निवासी बजरंग दल जिला संयोजक रघुवंश मणि त्रिवेदी को खींचकर गाड़ी में डाल लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते अपहर्ता भाग निकले। पुलिस की मदद से दबंगों के चंगुल से छूटे जिला संयोजक पुलिस को बताया कि जुराखनखेड़ा निवासी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे पीटते हुए अपने घर ले गया। यहां करीब घंटेभर बंधक बनाकर जमकर ापीटा।
बताया कि मौका मिलते ही उसने मोबाइल से यूपी 100 में शिकायत दर्ज करा लोकेशन बताई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर युवक के परिजन और मोहल्ले को लोग कोतवाली पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों की पहचान बताने के साथ ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हालांकि घटना को सोमवार रात लोकनगर जुराखनखेड़ा में हुई फायरिंग की घटना में पेशबंदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जिन लोगों पर अगवा करने का आरोप है वह सोमवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में पीड़ित पक्ष से हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने एक ज्ञात और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बजरंग दल जिला संयोजक को अगवा किया
स्कार्पियो सवार युवकों ने उठाया, बंधक बनाकर पीटा
पीड़ित ने दी 100 नंबर पर सूचना, सिपाहियों ने मुक्त कराया