{"_id":"5952ac6f4f1c1bcf188b458c","slug":"71498590319-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज में पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरती पोरवाल ने बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी अभिषेक पोरवाल के साथ कराया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
ससुराल वाले पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे। दहेज के लिए अक्सर मारपीट भी करते। बताया कि मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई और कई बार ससुराल वालों को समझाया। इसके बाद भी ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
पिछले दिनों मारपीट कर आरती को घर से निकाल दिया। मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर राजू, सास मीरा, चचिया ससुर पवन व देवर हिमांशु व शनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।