{"_id":"593ed7101126f481588b45a8","slug":"71497290512-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरे बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरे बाइक सवार, एक की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में गिरे बाइक सवार, एक की मौत
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की एक एजेंसी से बाइक खरीदकर बैजेमऊ गांव जा रहे युवक पचखुराखुर्द के निकट करोड़न नाला के पुल से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस सदर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर रेफर हुए घायल की दो जुलाई को शादी होनी है।
सिसोलर थानाक्षेत्र के बैजेमऊ गांव निवासी पूतीलाल निषाद (22) पुत्र फूलचंद्र की दो जुलाई को बांदा जनपद के बरेहटा गांव में शादी होनी है। ससुराल से दहेज में बाइक मिलनी थी। जिसे आज वह स्वयं पसंद करके अपने दोस्त गांव निवासी प्रेम सागर (23) पुत्र भागवत सिंह के साथ कस्बे में स्थित एक बाइक की एजेंसी आया था। नई बाइक लेने के बाद वह गांव वापस जा रहे थे।
तभी शाम चार बजे मुड़ेरा रोड पर पचख्ुारा खुर्द के निकट कड़ोरन नाला के पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों पुल के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्रेम सागर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि पूतीलाल की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। अचानक हुई इस घटना की खबर जब गांव पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक प्रेम सागर का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- साथी को भी आईं गंभीर चोटें, हेलमेट नहीं लगाए थे
- घायल युवक की दो जुलाई को है शादी