फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7 year old boy burnt alive in house

अाग में जिंदा जला 7 साल का मासूम, चीखता रहा पर काेई बचाने नहीं अाया

Mon, 23 Apr 2018 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
7 year old boy burnt alive in house
मृतक प्रशांत

यूपी के जालाैन में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां भूसे भरे कमरे में खेल रहे 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर माैत हाे गई।  इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने दमकल के न पहुंचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

ग्राम सिंहपुरा में अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा ने गांव के बाहर घर में घुसा भरा था। रविवार को दोपहर 11 बजे के बाद अचानक उस घर में आग लग गई। भूसा धू-धू कर जलने लगा, आग की लपटें आकाश को छू रही थीं लेकिन किसी को यह मालूम नहीं था कि उस आग में अयोध्या का नाती और कमलेश का बेटा प्रशांत भी घिरा हुआ है।

विज्ञापन

वह आग की लपटों में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा था । ग्रामीणों और  परिवारीजनों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला और सूचना दमकल को दी गई । दमकल गाड़ी के आने से पहले ग्रामीणों ने आग पर पानी फेंकना पानी फेंकना शुरू कर  दिया तथा धीरे-धीरे आग पर काबू पा लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के बाद अंदर देखा गया तो मासूम अंदर पूरी तरह जला पड़ा था। उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पूरे गांव में भी इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है, ग्रामीणों ने कहा कि दमकल गाड़ी अगर मौके पर आ जाती तो शायद मासूम की जान बच जाती । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed