फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7.32 lakh answer sheets of UP Board were checked, five centers were made for evaluation

Kanpur: चेक हो गईं यूपी बोर्ड की सभी 7.32 लाख उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन के लिए बनाए गए थे पांच केंद्र

Sat, 30 Mar 2024 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। कुल 7,32,296 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें 3,92,086 उत्तर पुस्तिकाएं हाईस्कूल और 3,40,210 इंटरमीडिएट की थीं।

विज्ञापन
7.32 lakh answer sheets of UP Board were checked, five centers were made for evaluation
यूपी बोर्ड मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुक्रवार को पूरा हो गया है। जिले में शिक्षकों ने 7.32 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज पीरोड, सरयू नारायण बाल विद्या इंटर कॉलेज आजादनगर, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज किदवईनगर, डीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में कॉपियां जांची गई हैं।
विज्ञापन


कुल 7,32,296 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें 3,92,086 उत्तर पुस्तिकाएं हाईस्कूल और 3,40,210 इंटरमीडिएट की थीं। उत्तर पुस्तिकाएं तय समय में चेक कर ली गई हैं। अंतिम दिन 22112 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed