फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64,000 consumers to benefit from electricity bill relief scheme

Kanpur News: 64 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ

Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
64,000 consumers to benefit from electricity bill relief scheme
इटावा। प्रदेश में पहली बार बिजली बिल बकायेदारों को अधिभार (सरचार्ज) पूरा माफ होगा। बिल के मूलधन में अधिकतम 25 फीसदी छूट मिलेगी। इसके लिए एक दिसंबर से पंजीयन करना होगा। इस योजना से जिले के लगभग 64,222 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले के तीनों खंडों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के तीन खंडों में लगभग ढाई लाख बिजली उपभोक्ता है। खंड एक में 5,711 और खंड दो में 2,532 पर बकाया है। इसके साथ ही खंड तीन में भी 55,979 उपभोक्ता इस दायरे में आ रहे है। तीनों खंडों में मिलाकर 64,222 उपभोक्ताओं पर 85.72 करोड़ की धनराशि बकाया है। इसकी वसूली के लिए ऊर्जा विभाग ने बिजली बिल राहत योजना शुरू की है। इसके लिए तीन चरण में पंजीयन होगा। पहला चरण 1 से 31 दिसंबर 2025, दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 व तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस योजना के तहत एकमुश्त भुगतान पर मूल बिल में 25 फीसदी तक की छूट, किस्तों में भी भुगतान की सुविधा होगी। लेकिन इसके लिए पंजीयन या रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी, विभागीय कार्यालय, जनसेवा केंद्र पर पंजीयन कर सकते हैं। मीटर रीडर अथवा विभागीय कैश काउंटर पर भी पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के समय दो हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

तीन विकल्प मिलेंगे
पहला विकल्प एकमुश्त राशि जमा करने का होगा। दूसरा 750 रुपये मासिक किस्त व तीसरा 500 रुपये मासिक किस्त का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा 31 मार्च 2025 से पहले कनेक्शन लेने वालों को मिलेगी। निगम की बिजली बिल राहत योजना 2025 में पंजीयन के बाद पूरा बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया जाएगा। इससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें छूट भी नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं डिफॉल्टर अवधि का अतिरिक्त भुगतान भी करना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed