फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   640 GPs found the new village head

640 ग्राम पंचायतों को मिले नए ग्राम प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Mon, 14 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद 640 ग्राम सभाओं को नवनिर्वाचित
विज्ञापन
प्रधान मिल गए। प्रधान पद के प्रत्याशी बने 6004 प्रत्याशियों में 640 के सिर जीत का सेहरा बंधा।

वहीं, मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशी जब जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर आना शुरू हुए तो समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर ढोल नगाड़ों की धुनों पर उनका स्वागत किया। जिले की दस ब्लाकों में सुबह घने कोहरे के बीच मतगणना शुरू हुई।


अकबरपुर के अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे मतगणना शुरू हुई। रिटर्निंग अफसर सुधांशु तिवारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर 42 टेबल पर 210 कर्मचारियों को लगाया गया। इसके अलावा मतगणना केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदार, पुलिस व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

अकबरपुर हाइवे पर स्थित मतगणना केंद्र अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज में मतगणना के लिए लगाए गए कर्मचारियों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मचारियों के खाने व नाश्ते व खाने की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय ने निभाई। वहीं, मतगणना केंद्र का निरीक्षण उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवशंकर गुप्ता और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा दुबे, सीओ संजीव कुमार सिन्हा, कोतवाल अखिलेश यादव ने किया।

 अकबरपुर ब्लाक के पतारी ग्राम पंचायत से अमित ब्लाक में सबसे कम उम्र के बने। वह 24 साल की उम्र में पहली बार ग्राम पंचायत का चुनाव लड़े और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेम शंकर को 27 मतों से पराजित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed