फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लकड़ी की दुकान में आग, लाखों की क्षति

लकड़ी की दुकान में आग, लाखों की क्षति

Sun, 30 Dec 2018 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी की दुकान में आग, लाखों की क्षति
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सुभाष चौक के पास स्थित एक लकड़ी कि दुकान में शुक्रवार कि देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने शटर से धुआं निकलते देख मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर जानकारी मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह से शटर का ताला खोला। तभी घटनास्थल पर पहुंचे सूचना मिलते ही पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये की लकड़ी व तैयार लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुरुहाई सराय निवासी नसीर अहमद पुत्र बुद्धे कि शहर में प्रमुख सुभाष चौराहा के समीप सर्वेश खराद मशीन के पास ही लकड़ी एवं फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। थोड़ी ही देर में दुकान से आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां पड़ोस में रह रहे लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते देख नसीर को व पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक नसीर मौके पर पहुंचे। जहां शटर के अंदर आग तेजी से धधक रही थी। इसी बीच सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान में रखे किवाडों के पल्ले, चौखट एवं अन्य फर्नीचर व जनरेटर जलकर राख हो गया। इस संबंध में नसीर ने बताया कि उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। इसलिए शार्ट सर्र्किट से आग लगने की बात हो नहीं सकती।


निश्चित रुप से किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी है। जिससे आगजनी की घटना हुई है। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसका लगभग ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed