{"_id":"5b37d76f4f1c1b6c4d8b981a","slug":"61530386287-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बच्ची की मौत, बड़ी बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बच्ची की मौत, बड़ी बहन घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। भंडारे का प्रसाद लेकर लौट रहीं साइकिल सवार बहनों को लोडर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर आठ साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव वलिया निवासी रामनरेश लोधी की बेटी आंचल (12) छोटी बहन श्रेजल (8) के साथ मौरावां के सगौली देवमई ग्रामीण मार्ग स्थित ढांकेबीर बाबा मंदिर में भंडारे में गई थी। देर शाम दोनों साइकिल से लौट रही थीं। रास्ते में गांव के पास पुलिया के निकट गैस सिलिंडर लदे लोडर ने टक्कर मार दी इससे दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य पहुंचाया। डाक्टर ने श्रेजल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ी बहन आंचल का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
- घर के पास भंडारे का प्रसाद लेकर लौट रहीं थीं