{"_id":"5b352fcc4f1c1bf66e8ba9fb","slug":"61530212300-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से बेरहम बाप की कारगुजार बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से बेरहम बाप की कारगुजार बताई
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। महीनों से बिस्तर पर पड़ी महिला की बेटी और बेटे ने पिता पर इलाज के लिए रुपये न देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को दोनों मां को लाद कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सीओ सिटी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी राधा ने बताया कि पिता रामऔतार परिवार पर ध्यान नहीं देता है। अपने शौक पूरे करने के लिए जमीन भी बेच चुका है। विरोध करने पर पिता ने मां गुजरिया को सितंबर 2017 में
मरणासन्न कर दिया था। तब से वह बिस्तर पर हैं। राधा ने बताया कि वह भाई पुत्तन के साथ मां को पीजीआई भी दिखाने जा चुकी है। डाक्टरों ने जवाब दे दिया है। पिता घर और बचे खेत भी बेचने की फिराक है। विरोध करने पर कई बार उन दोनों की पिटाई की। पीड़ित बेटा बेटी ने कलेक्ट्रेट डीएम के चैंबर में मां को लिटा दिया। सीओ सिटी केडी मिश्रा पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। थानेदार राजेश मौर्या ने जिला अस्पताल में राधा और पुत्तन से मिले और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बेरहम बाप के खिलाफ उठाई आवाज
खेत बेचकर शौक पूरे कर रहा पिता, बेटे व बेटी पर भी कहर बरपाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो