फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जीएसटी का बवाल, ठंडा पड़ा गल्ला बाजार

जीएसटी का बवाल, ठंडा पड़ा गल्ला बाजार

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी का बवाल, ठंडा पड़ा गल्ला बाजार
औरैया। देश में जीएसटी योजना लागू हो जाने के बाद से हर तबका परेशान दिखाई दे रहा है। इसमें खासकर व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है। इसकी हकीकत शहर के गल्ला मंडी में सोमवार को दिखाई दी।
विज्ञापन


जहां जीएसटी लगने के बाद से आढ़तों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस मामले में जब व्यापारियों से बात की तो वे भी पसोपेश में दिखे। बताया कि अभी तक उन्हें जीएसटी की स्थिति ही स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में वे किसी तरह से कारोबार शुरू करें।
विज्ञापन


अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं : गल्ला आढ़ती मुकेश कुमार बताते हैं कि सरकार की ओर से लगाए गए जीएसटी में अभी तक उन्हें यह बात साफ नहीं हो पा रही है कि लाही और तिलहन पर टैक्स लगाया गया है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से भी बात करने पर वे कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ऐसी सूरत में टैक्स इनवाइज बिल के न छप पाने से कारोबार बंद पड़ा हुआ है।

कारोबार कैसे शुरू करें, कोई बताने वाला नहीं: आढ़ती जसोदा नंदन कहते हैं कि जीएसटी लगाए जाने से अब तीन-तीन फार्म जमा करने पड़ेंगे। लेकिन शुरुआती दौर में कारोबार कैसे शुरू किया जाए इसको बताने वाला कोई भी नजर नहीं आ रहा है। जिससे भी पूछो तो वह खुद अपनी समस्या बताने बैठ जाता है। ऐसे में माह के शुरू के तीन दिन बीत गए हैं पर कारोबार शुरू नहीं कर पाया हूं।

-- योजना साफ न होने से आढ़ती परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed