फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फूलों की पालकी में निकले भगवान जगन्नाथ

फूलों की पालकी में निकले भगवान जगन्नाथ

Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फूलों की पालकी में निकले भगवान जगन्नाथ
उन्नाव। फूलों की पालकी में विराजमान भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ निकले तो वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पूरे शहर में धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में भक्त रथयात्रा का हिस्सा बने। शहर में रथयात्रा देर शाम सात बजे निकली। यात्रा हाथी, घोड़े, रथ व के साथ भगवान दीनेश्वर मंदिर गांधीनगर से निकलकर हनुमान मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा बड़े धूमधाम से शहर की सड़कों पर घूमी। इसमें भगवान के रथ को वृंदावन के कुशल कारीगरों ने सजाया था। रथ में लगे देशी व विदेशी फूल इसे और भी शोभायमान कर रहे थे। भक्तों में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलदेव की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ के आगे वृंदावन से आए गायक मंडल चल रहा था। भगवान के मधुर गीतों व कलाकारों के नृत्य ने भावविभोर कर दिया। भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ-साथ अन्य कई देवी-देवताओं के रथ भी चल रहे थे। इसके अलावा आकाशीय झांकी भी लोगों के मनोरंजन का केंद्र बनी रही।

यात्रा मार्ग में कई समाजसेवी संगठनों ने जगह-जगह पर प्रसाद व शीतल जल की व्यवस्था करवाई थी। यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर बज रहे भगवान जगन्नाथ के भजनों पर लोगों ने झूमकर नृत्य किया। यात्रा शहर की लक्ष्मी टाकीज के सामने स्थित दीनेश्वर मंदिर से पूजन के बाद शाम 7 बजे निकल कर गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर मोती नगर में संपन्न हुई।

इसमें रामप्रकाश चौरसिया, संजय राठी, विजय गुप्ता, अजीत पाल सिंह, राम तनेजा, जीएस भदौरिया, मनीष सिंह सेंगर, विजय गुप्ता, संजय त्रिपाठी, शिव शंकर भी मौजूद रहे।

झांकियाें ने मोहा मन: उन्नाव। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा के अलावा राम दरबार, गणपति, मां दुर्गा के अलावा कई अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। जिन्हें देख भक्तों की निगाहें थमी की थमी रह गई।


फूलों वाली झांकी बनी केंद्र: उन्नाव। भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा व भाई बलराम के लिए विशेष रूप से देशी व विदेशी फूलों से सजाई गई झांकी लोगों के बीच कौतूहल का केंद्र बनी रही। लोग अनायास ही भगवान जगन्नाथ की झांकी को बार-बार निहारते रहे। वहीं कई अन्य झांकियां भी लोगों का मनमोहती रहीं।

-बहन सुभद्रा व भाई बलराम भी रहे विराजमान, जगन्नाथ रथयात्रा में हजारों भक्तों का हुजूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed