{"_id":"5946c95b4f1c1b58458b4602","slug":"61497811291-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे शौचालय छोड़कर चला गया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे शौचालय छोड़कर चला गया ठेकेदार
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। विकास खंड सहार के गांव सूखमपुर में ठेकेदार अधूरे शौचालय बनाकर काम बीच में ही छोड़कर चला गया। जिससे ग्रामीण अभी भी खुले में शौच जाने को मजबूर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शौचालय निर्माण कराने की मांग की है।
गांव सूखमपुर में नवंबर माह में ओडीएफ समंवयक हरिश्चंद्र यादव व ग्राम प्रधान रेखा ने प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक कर 120 शौचालय बनवाने की सूची तैयार की थी। जिसमें ठेकेदार ने 60 शौचालयों का निर्माण शुरू किया।
कुछ काम होने के बाद ठेकेदार ने शौचालय अधूरे छोड़ दिए। जिसके कारण लोग अभी भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। कई जगह तो सिर्फ गड्ढा खोदकर ही छोड़ दिया गया। बरसात में इससे समस्या खड़ी होगी।
विज्ञापन
गांव की राम बेटी, नूरबानो, केतकी देवी, हफीजन, केशकांती ,रामदास, फकीरे लाल आदि ने जिला प्रशासन से शौचालय निर्माण का काम पूरा कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी शिवरतन पाल ने बताया कि शासन से दूसरी किश्त नहीं मिली है। दूसरी किस्त आते ही निर्माण पूर्ण कराया जाएगा।