फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सरकार के संरक्षण में गुंडे करा रहे दंगा-भाकपा

सरकार के संरक्षण में गुंडे करा रहे दंगा-भाकपा

Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार के संरक्षण में गुंडे करा रहे दंगा-भाकपा
खागा। प्रदेश सरकार के तीन माह के कार्यकाल को कुशासन बताते हुए भाकपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और बाद में एसडीएम को नौ सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय के सामने से जुलूस निकाला गया। जीटी रोड, चौक बाजार, किशनपुर रोड से होकर लोग तहसील पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिला सचिव राम सजीवन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन माह के कार्यकाल में दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं और गरीबों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सरकार के संरक्षण में माफिया और गुंडे दंगा करा रहे हैं। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मोतीलाल एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश का कानून जंगलराज में बदल गया है। किसानों का कर्ज माफ करने में भी छलावा है। गेहूं क्रय केंद्रों में खुलेआम दलाली की जा रही है। सहारनपुर हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा को कौशांबी जनपद में जोड़ने का प्रस्ताव वापस हो। मांगों का नौ सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था। इस मौके पर नरोत्तम सिंह, गया प्रसाद, रामप्रकाश, फूलचंद्र पाल, पूरनलाल, हीरालाल चौधरी, सुमन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

-जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार को कोसा, एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed