फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   6119 people got vaccinated

6119 लोगों का हुआ टीकाकरण

Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
6119 people got vaccinated
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को 4287 युवा समेत 6119 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल सहित 35 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान 376 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी भी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरुवार को तीन, अकबरपुर में चार, अमरौधा में चार, डेरापुर में तीन, झींझक में तीन, मैथा में तीन सहित 35 जगहों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक कुल 6119 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 4207 युवाओं ने पहली, 80 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

इसी प्रकार 45 साल से अधिक उम्र के 1535 लोगों ने पहली व 296 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वैक्सीनेशन के दौरान कई अस्पतालों में भीड़ अनियंत्रित हो गई। मैथा ब्लॉक में पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीनेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि मैथा ब्लॉक में सबसे ज्यादा 723, इसके बाद रसूलाबाद में 718 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार सबसे कम जिला अस्पताल में महज 60, जिला अस्पताल महिला में सौ लोगों का टीकाकरण हो सका।
वहीं सीएचसी पुखरायां अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि सीएचसी कैंप में 200 लोगों को टीका लगाया गया है। अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि बढ़ौली में 112, दलेलनगर में 110, माचा में 220 लोगों के टीका लगाया गया है।
गांवों में कोविड जांच कराई जा रही है। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी में 219, केशी में 150, अंडवा में 150 लोगों के टीका लगाया गया। वही दो टीमें निरंतर जांच कर रही हैं।
भीड़ को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी फोर्स
शिवली। मैथा ब्लॉक परिसर में कोविड टीकाकरण को लेकर सुबह से ही भीड़ जुट गई। बेकाबू भीड़ की सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में टीकाकरण हो सका। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि गुरुवार को लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए मैथा ब्लॉक में शिविर लगाया गया। लोग सुबह से ही ब्लॉक पहुंच गए और लाइन लगाकर स्वास्थ्य टीम का इंतजार करने लगे।

टीम के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। वहां अफरा तफरी मचने पर डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शिविर में पहुंचे। लोगों को नियंत्रित किया। इसके बाद टीकाकरण हो सका। शिविर में तीन सौ लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed