{"_id":"5dbe85128ebc3e93dc48188f","slug":"60th-foundation-day-of-kanpur-iit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी का 60वां स्थापना दिवस, मानव संसाधन मंत्री बोले- दुनिया की निगाहें युवाओं पर, स्वीकारें चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी का 60वां स्थापना दिवस, मानव संसाधन मंत्री बोले- दुनिया की निगाहें युवाओं पर, स्वीकारें चुनौती
Sun, 03 Nov 2019 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी का 60वां स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया की निगाहें युवाओं पर हैं, चुनौतियों को स्वीकार करें। कानपुर आईआईटी जैसे संस्थानों से नायाब हीरे निकलते हैं, जो पूरे विश्व में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। हमारे देश के शिक्षक पूरी दुनिया में ज्ञान की गंगा बहा रहे हैं। यह बात आईआईटी के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ने कही।
पोखरियाल ने कहा कि आईआईटी कानपुर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बने, इसके लिए मंत्रालय पूरा सहयोग देगा। कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगी। 33 साल पुरानी शिक्षा प्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। आईआईटी निदेशक अभय करंदीकर ने कहा कि संस्थान जल्द ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे आएगा। सेंटर के अलावा टेक्नोपार्क, डिफेंस एयरोस्पेस पार्क इसमें शामिल हैं। एसईआरबी सचिव संदीप वर्मा, उप निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

आईपीएस विकास को सत्येंद्र के दुबे अवॉर्ड
संस्थान की हीरक जयंती मनाने के लिए हुए विशेष कार्यक्रम में कई विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। आईआईटी के पूर्व छात्र और डीआईजी, पूर्वी रेंज, भागलपुर बिहार के आईपीएस विकास वैभव को सत्येंद्र के दुबे मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, इंस्टीट्यूट फेलो प्रो. कृपा शंकर, प्रो मोहिनी मुलिक और प्रो मधेरा माधव को भी सम्मानित किया गया।
इन पूर्व छात्रों का भी सम्मान
अकादमिक उत्कृष्टता
चेयर एंड प्रोफेसर बायोइंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो के प्रोफेसर शंकर सुब्रमण्यन (1982) और प्रो. राजेश गोपकुमार सेंटर डायरेक्टर, आईसीटीएस-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (1992) को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में कई अन्य छात्रों का भी सम्मान होना था पर वे किन्हीं कारणोंवश नहीं आ पाए।

प्रोफेशनल एक्सीलेंस
भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रो. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन (1994), रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार (1984) और डॉ. अरविंद कृष्ण (1985), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, क्लाउड एंड कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर, आईबीएम, न्यूयॉर्क सहित मेंबर लोकपाल दिनेश कुमार जैन (1981/1983) और सगैसिटो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष रवींद्र कुमार धारीवाल (1975) को सम्मानित किया गया।
उद्यमिता उत्कृष्टता
उद्यमिता उत्कृष्टता के लिए अरुण सेठ (1973) ट्रस्टी, नैसकॉम फाउंडेशन, चेयरमैन और को-फाउंडर, ग्लोबल ग्रुपवेयर सॉल्यूशंस और पूर्व चेयरमैन ब्रिटिश टेलीकॉम, प्रवीण भागवत (1990) संस्थापक और सीटीओ मोजो नेटवर्क को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा अवॉर्ड
विशिष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार राकेश शर्मा (1978), मोंटक्लेयर स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. राम बी. मिश्रा (1968) को सम्मानित किया गया। यंग एल्युमिनाई अवॉर्ड संस्थापक और सीईओ रिविगो दीपक गर्ग (2003) को दिया गया।