फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   6098 voters will elect 21 member executive of Bar, election banquet in the name of Prasad distribution

Bar Association Election: 6098 मतदाता चुनेंगे बार की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी, प्रसाद वितरण के नाम पर चुनावी भोज

Sun, 23 Jul 2023 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

Kanpur News: कमेटी ने चुनाव आचार संहिता लागू होने की बात पर कहा था कि नियमानुसार प्रचार-प्रसार के लिए कोई प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि नहीं लगा सकता। हालांकि अपील का असर प्रत्याशियों पर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
6098 voters will elect 21 member executive of Bar, election banquet in the name of Prasad distribution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार से नामांकन पत्र मिलने लगेंगे। मंगलवार व बुधवार को नामांकन होना है। मतदाता सूची भी एल्डर्स कमेटी को मिल चुकी है। 6098 मतदाता बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन

अब सिर्फ पुलिस-प्रशासन और मतदान के लिए कॉलेज प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। वहीं बैनर-होर्डिंग से कचहरी ही नहीं शहर पट गया है। आचार संहिता के चलते अब प्रत्याशी भंडारे व प्रसाद वितरण के नाम पर चुनावी भोज कराकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान शुरू हो चुका है। अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व कोषाध्यक्ष के एक-एक पद, उपाध्यक्ष के दो पदों (वरिष्ठ व कनिष्ठ) और संयुक्त मंत्री के तीन पदों (प्रकाशन, प्रशासन व पुस्तकालय) के अलावा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों पर चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय समीकरणों को भी साधने की तैयारियां
लगभग सभी पदों पर आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। जगह-जगह सभाएं कर चुनाव में जातीय समीकरणों को साधने की तैयारियां भी चल रही हैं। प्रत्याशी सिर्फ कचहरी में ही घूम-घूमकर मतदाताओं से समर्थन नहीं मांग रहे बल्कि घर-घर जाकर भी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

नहीं दिख रहा एल्डर्स कमेटी की अपील का असर
कमेटी ने चुनाव आचार संहिता लागू होने की बात पर कहा था कि नियमानुसार प्रचार-प्रसार के लिए कोई प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि नहीं लगा सकता। जिन्होंने लगाए हैं, जल्द हटवा लें। वहीं गेस्ट हाउसों में भोज पर धन की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रत्याशियों से अपील की थी। अपील का असर प्रत्याशियों पर नहीं दिख रहा।

तीन आरओ व 15 एआरओ बनाए गए
एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कराने के लिए तीन चुनाव अधिकारी (आरओ) और 15 सहायक चुनाव अधिकारी (एआरओ) बनाए हैं। अश्वनी आनंद, आनंद सचान व पवन मिश्रा को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार और धीरेंद्र सिंह गौर सहयोगी सदस्य के रूप में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed