फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   601 unclaimed arms and ammunition will auction

नीलाम होंगे लावारिस 601 असलहे

Thu, 25 Dec 2014 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
601 unclaimed arms and ammunition will auction
कलेक्ट्रेट के मालखाने में सालों से रखे 601 लावारिस असलहों की नीलामी का फैसला किया गया है। यह सभी असलहे ऐसे हैं जिनका कोई वारिस नहीं है और कुछ ऐसे हैं जो असलहों की दुकानें बंद होने पर जब्त किए गए थे।
विज्ञापन


कुछ हथियार तो 1973 के हैं। जंग लगने के कारण कुछ हथियारों का वजूद मिटने की कगार पर है। लाखोें रुपये कीमत के यह हथियार मालखाने में पड़े-पड़े खराब हो सकते हैं यहीं वजह है कि इन प्रशासन ने इन हथियारों की निलामी का फैसला किया है।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रशासन नियमानुसार पहले भी इस तरह के हथियारों को किसी की सुपुर्दगी में दे सकता था पर ऐसा हुआ नहीं। इसके पीछे प्रमुख वजह किसी अफसर के इस विवाद में नहीं पड़ना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि नीलामी के लिए शासन से गाइड लाइन मांगी जा रही है। पूछा जा रहा है कि किस आधार पर इनकी कीमत तय की जाए। वहां से आदेश मिलते ही हथियारों की बिक्री करके राजस्व जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed