फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60,000 cylinders booked in two days, 40,000 delivered

Kanpur News: दो दिन में 60 हजार सिलिंडर की बुकिंग, डिलीवरी 40 हजार की

Sun, 15 Mar 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
60,000 cylinders booked in two days, 40,000 delivered
कानपुर। एलपीजी गैस बुकिंग का सर्वर चालू होते ही दो दिन में बुकिंग का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया है। गैस एजेंसियों के अनुसार, शुक्रवार को 15 हजार और शनिवार को 25 हजार सिलिंडर ही डिलीवर हो पा सके हैं। ऐसे में दो दिन में 40 हजार सिलिंडरों की डिलीवरी हो गई। अगर एक दिन भी एजेंसियों के पास स्टाक नहीं पहुंचा तो वितरण व्यवस्था पर जबरदस्त दबाब बन जाएगा। शनिवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


अमेरिका, इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते बीते एक सप्ताह से एलपीजी गैस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता गैस बुकिंग में जुट गए है। इस बीच गैस किल्लत की खबरों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। जैसे ही शुक्रवार को सर्वर शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बुकिंग करानी शुरू कर दी। शनिवार को बुकिंग का आंकड़ा तेजी से बढ़कर 60 हजार तक पहुंच गया। एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि एक दिन में 500 से अधिक की बुकिंग पहुंच गई है जबकि अभी पुरानी बुकिंग के 100 से अधिक सिलिंडरों की डिलीवरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एलपीजी वितरण संघ के अध्यक्ष भारतीष मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन करीब 25 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही हैं। कई एजेंसियों में प्रतिदिन 300 से 400 सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। ऐसे में बुकिंग का बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्वर की धीमी गति भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। जिन लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही हैं, वे सीधे एजेंसियों के दफ्तर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैस को लेकर शनिवार को ज्यादा शिकायतें नहीं आईं। कहीं पर मारामारी जैसे हालात नहीं दिखे। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में निरीक्षण किया है, स्थिति सामान्य है।
राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed