फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   6 kilometer road kharab

गड्ढों में तब्दील छह किमी सड़क पर आवागमन दुश्वार

Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
6 kilometer road kharab
डेरापुर। रूरा-डेरापुर मार्ग के उदनापुर बंबा पटरी से डुडौली गांव होकर बहरी-उमरी तक जाने वाला छह किलोमीटर मार्ग मरम्मत के अभाव में गड्ढों में बदल गया है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

12 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण 1994 में तत्कालीन विधायक आरडी पाल ने मंडी समिति से कराया था। डामरीकरण मार्ग का निर्माण होने से खजुर्रा, नुनारी, बिसोहा, मडनापुर, डुडौली, बड़ागांव, अयोध्यापुरवा, उदनापुर सहित अन्य गांव के लोगों को अंबियापुर रेलवे स्टेशन व झींझक-रसूलाबाद का सफर करने में करीब आठ किमी की सहूलियत हो गई। मार्ग का करीब चार साल पहले दुरुस्तीकरण कराया गया था, लेकिन दो वर्ष पूर्व हुई भारी बारिश व जलभराव से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। इससे चलना दूभर हो गया है। इस बावत पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि जानकारी करके मार्ग का दुरुस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बहरी उमरी गांव के अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कई बार मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। डुडौली गांव निवासी प्रदीप कुमार व गोविंद सिंह का कहना है कि मार्ग की देखरेख संबंधित विभाग द्वारा नहीं की जाती है। विभाग समय रहते मरम्मत करा दे तो आगे समस्या न बढ़ सके। जबकि उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन भी बहुत कम है। महाराज सिंह का कहना है कि मार्ग निर्माण न होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। मार्ग निर्माण के साथ-साथ बहरी उमरी गांव के पूर्व बनी पुलिया का भी चौड़ीकरण कराया जाए। जिससे बरसात के समय सड़क कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed