फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56 competitions including Fashion Show in IIT Kanpur Antaragni-211

आईआईटी कानपुर: अंतराग्नि में संगीत का तड़का लगाएगी रेड बुल टूर बस, होंगी फैशन शो समेत 56 प्रतियोगिताएं

Wed, 30 Mar 2022 09:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Mar 2022 09:29 PM IST
सार

देश में चर्चित कानपुर आईआईटी का सालाना उत्सव अंतराग्नि का आयोजन आठ अप्रैल से होने जा रहा है।  इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार भी मिलेंगे।

विज्ञापन
56 competitions including Fashion Show in IIT Kanpur Antaragni-211
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी में आठ अप्रैल से अंतराग्नि-21 का जादू चलेगा। पहली बार अंतराग्नि की प्रो नाइट में रेड बुल की टूर बस आएगी, जो संगीत की धुन पर सबको झुमाएगी।
विज्ञापन

अंतराग्नि के 56वें संस्करण में कुल 56 प्रतियोगिताएं होंगी। प्रो नाइट्स और कल्चरल नाइट के कार्यक्रम ऑफलाइन और शेष प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही होंगी। अंतराग्नि का आयोजन आठ अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होगा।
कोरोना की वजह से अक्तूबर 2021 में यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था। फैशन शो ऋतंभरा, टॉक शो समेत अन्य प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही होंगी। इसमें देश भर के कई संस्थानों के छात्र हिस्सा लेंगे। प्रो-नाइट्स में केवल संस्थान के छात्रों को ही आएंगे, बाकी छात्र ऑनलाइन जुड़ेंगे।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को प्रो-नाइट में रेडबुल टूर बस आएगी। बस में डीजे रित्विज भी रहेंगे। 10 अप्रैल की प्रो नाइट में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान आ सकती हैं। कवि सम्मेलन और क्लासिकल नाइट भी होगी। विभिन्न इवेंट के विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतराग्नि के फेस्टिव कोऑर्डिनेटर दीपेश ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से अभी कुछ इवेंट को ही ऑफलाइन करने की अनुमति मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed