फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नहर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप

नहर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप

Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
नहर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप
हसनगंज(उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के संदाना गांव में मंगलवार सुबह माइनर के निकट गोवंशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। हसनगंज व अजगैन थाना पुलिस तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। हिंदू संगठनों की शिकायत पर एसपी ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद अजगैन पुलिस ने अवशेष एकत्रित कर पंचनामा कराया व पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अवशेष जमीन में दफन कराए गए।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के संदाना गांव के मजरे धीरखेड़ा गांव के बाहर माइनर के निकट मंगलवार सुबह मवेशियों के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस घटना क्षेत्र अजगैन का बता लौट गई। ग्रामीणों ने फिर अजगैन पुलिस को सूचना दी। हालांकि, अजगैन पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी जुटने लगे। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, अरुण कुमार, लाल जी, मुन्नी लाल ने डीआईजी/एसपी हरीश कुमार को सूचना दी। लापरवाही पर उन्होंने अजगैन पुलिस को फटकार लगाई। डीआईजी की फटकार पर अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई वीरपाल सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। माइनर के निकट से बरामद गोवंशियों के सिरों का पोस्टमार्टम कराया और बाद में उन्हें दफन करा दिया। एसआई वीर पाल सिंह ने बताया कि अवशेषों का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed