{"_id":"5c28fdd8bdec2257245ffe43","slug":"51546190296-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने पीया जहरीला पदार्थ हाइवे किनारे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने पीया जहरीला पदार्थ हाइवे किनारे मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ने पीया जहर, मौत
चित्रकूट। राजापुर के सिकरी गांव निवासी किसान सुकुरुआ (56) पुत्र गोलवा अर्द्धमूर्छित अवस्था में रविवार की दोपहर को हाईवे किनारे भौंरी गांव के पास पड़ा मिला। सूचना पर 108 एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां दो घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पास जहरीला पदार्थ का पाउच भी मिला है। परिजनाें ने इस घटना के पीेछे किसी कारण की जानकारी नहीं दी है।
किसान सुकुरुआ के पुत्र महेश, उमेश व बिल्लू ने बताया कि शनिवार को पिता अपनी बहन के गांव बगरेही मुडउहा जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। एंबुलेंस 108 के एलटी आमिर अली ने बताया कि सूचना पर जब वह भौंरी के पास पहुंचे तो किसान अर्द्धमूर्छित अवस्था में हाईवे किनारे एक मंदिर के पास पड़े थे। उन्हें वाहन में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डा.राजेश सिंह ने बताया कि सुकुरुआ ने जहरीला पदार्थ पीया है जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक के पास डेढ़ बीघे जमीन है। उसके तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं।