{"_id":"5c23de1cbdec22569b2f006e","slug":"51545854492-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर अंडरपास पर होगी हरियाली, खिलेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर अंडरपास पर होगी हरियाली, खिलेंगे फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास पर हरियाली विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। फावड़े से जमीन की गुड़ाई कराने के बाद वहां पानी भरा गया है। इसके बाद फूल व घास आदि लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसी तरह से माती अंडरपास भी पौधरोपण करा दिया गया। वहां वॉलपेटिंग का काम शुरू होना है।
माती मुख्यालय को जोड़ने वाले प्रमुख चौराहा अकबरपुर अंडरपास के नीचे सुंदरीकरण का काम चल रहा है। अंडरपास पर जहां दुकानें हटवाकर दी गईं थीं, वहां पर दीवारों की पुताई का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को अंडरपास पर खाली पड़ी जमीन पर फावड़े से गुड़ाई कराई गई। इसके बाद एनएचएआई के टैंकर ने वहां पानी भरा। अब वहां खाद आदि डालकर जमीन को उपजाऊ बनाने की कवायद की जाएगी। इसके बाद गेंदा, गुलाब आदि विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाए जाएंगे और वहां घास भी लगाई जाएगी।
वहीं दीवारों में यातायात व साफ-सफाई से संबंधित स्लोगन लिखे जाएंगे। अंडरपास का सुंदरीकरण होने के बाद वहां लोगों को वाहनों का इंतजार करने में सुविधा रहेगी। उनके बैठने के लिए बेंच रखवाई जाएंगी। औरैया, सिकंदरा, कानपुर, माती मुख्यालय जाने वाले यात्री यही से सवारी वाहन लेते हैं। इसी तरह से माती अंडरपास को भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। यहां माती मुख्यालय आने जाने वाले कर्मचारियों के अलावा फरियादी वाहनों के इंतजार में रुकते हैं। इस अंडरपास का सुंदरीकरण होने से लोगों को सुविधा होगी।