फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्रॉस चेकिंग में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

क्रॉस चेकिंग में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्रॉस चेकिंग में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
कानपुर देहात। जनपद के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान राजस्व व पुलिस से संबंधित शिकायतों की संख्या ज्यादा रही। कुछ शिकायतों का जहां मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं कुछ शिकायतों को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए गए। गजनेर में डीएम ने लेखपालों से कहा कि क्रॉस चेकिंग में लापरवाही मिलने पर संबंधित का निलंबन के साथ ही बर्खास्तगी की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में शनिवार को एसडीएम आनंद कुमार, कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला, निरीक्षक उमाकांत ओझा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 04 शिकायतें आई। जिनमें राजस्व की 2 व पुलिस की 02 शिकायतें आई। हालांकि इनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। सरवनखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार गजनेर थाने में डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने राजस्व शिकायतों के देखते हुए लेखपालों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। वहीं, क्रॉस चेकिंग में लापरवाही मिलने पर संबंधित का निलंबन के साथ ही बर्खास्तगी की जाएगी। इस दौरान कुल 5 शिकायतें आईं, जिसमें 3 राजस्व व 2 पुलिस से संबंधित थी। इनमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। सिपाहियों के लिए बने बैरक में छत जीर्ण-शीर्ण देखने पर उन्होंने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। वहीं हवालात में लगी खिड़की में जाली लगवाने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। इस अवसर पर थाने के सभी चौकी प्रभारी, राजस्व कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान में एसडीएम रामशिरोमणि व सीओ बृजलाल ने शिकायतें सुनीं। आधा दर्जन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनके निस्तारण के आदेश दिए गए। इस मौके पर कोतवाल चंद्रशेखर दुबे, चेयरमैन अवधेश शुक्ला, सर्वेश पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम परवेज अहमद और तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 7 शिकायतें आई, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। 5 शिकायतें राजस्व की होने के कारण संबंधित लेखपालों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर आलोक सिंह, चौकी इंचार्ज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार मंगलपुर थाने में सीओ तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 शिकायतें आई, जिनमें राजस्व की 7 व पुलिस की 3 शिकायतें रहीं। इनमें पुलिस सें संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि राजस्व की शिकायतें संबंधित लेखपालों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग की कुल 9 शिकायतें आईं, जिनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed