फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सबका साथ सबका विकास के तहत होगा कायकल्प

सबका साथ सबका विकास के तहत होगा कायकल्प

Tue, 09 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास के तहत होगा कायकल्प
कानपुर देहात। गांव के विकास से ही नगरों का विकास संभव हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। उद्ेश्य साफ ही कि पंक्ति के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को योजना के तहत लाभांवित किया जा सके। यह बात सोमवार को अकबरपुर रनियां सांसद ने कार्यशाला के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। अकबपुर रनियां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बिना गांवों के विकास के शहर का विकास संभव नहीं हैं। क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शब्दों में वास्तविक भारत गांवों में निवास करता है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य पंक्ति के आखिरी छोर में खड़े व्यक्ति को लाभांवित करना है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चौदवें वित्त आयोग के अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में विकेंद्रित नियोजन ग्राम पंचायत विकास योजना का केंद्र ग्राम पंचायत का समग्र विकास होना जिसमें न केवल सामाजिक आर्थिक एवं वैयक्तिक विकास भी ग्राम पंचायत विकास योजना का भाग है। ग्राम पंचायत स्तर पर नियोजन की यह प्रक्रिया विकेंद्रित नियोजन के लिए अपनाई जाएगी जो वर्तमान प्रक्रिया से अपने स्वरूप में भिन्न होगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के मूलभूत कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम पेयजल योजना का संचालन व रखरखाव, गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण किसान बाजारों एवं पशु हाटों का परिचालन व रखरखाव, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का चयन आदि का शामिल हैं। कार्यशाला में मुख्य विकास विकास अधिकारी महेंद्र कुमार राय, सीएमओ डा. हीरा सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, डीएसओ अंशिका दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed