{"_id":"5b3d221b4f1c1bbd248b47a2","slug":"51530733083-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन टक्कर से कार डिवाइडर में घुसी, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन टक्कर से कार डिवाइडर में घुसी, सात जख्मी
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के रसधान गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार चालक समेत 7 लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी कार चालक शिवम् (26) ने बताया कि कानपुर से कार लेकर दिल्ली जा रहा था। रसधान गांव के पास पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार बिधनू-कानपुर के संभुआ निवासी सर्वेश (30), पत्नी सीता (25), पुत्र अंकुश (8), गगन (2), पुत्री नैंसी (7) और किल्लरमऊ-एटा के बंगवाड़ा निवासी रमेश चंद्र (28) समेत सात लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश और उनके दोनों बेटों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना इंचार्ज मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।