{"_id":"5b3d212c4f1c1b56238b4897","slug":"51530732844-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्राचार्य से मारपीट, 12 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्राचार्य से मारपीट, 12 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। प्रबंधतंत्र के विवाद में अमौर गांव स्थित जगवंत सिंह भदौरिया बीएड कालेज प्रबंधतंत्र का आपसी विवाद रणस्थल बन चुका है। बुधवार को वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने महिला प्राचार्य से मारपीट तक कर दी। पुलिस कालेज पहुंची और चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की है।
कालेज के प्रबंधक आरजी सिंह भदौरिया के निधन के बाद दो चचेरे भाइयों डा. बृजेश सिंह और राजेश के बीच प्रबंध सीट को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इधर, डा. बृजेश भदौरिया गुट ने कालेज की वरिष्ठ प्रवक्ता डा. अनुपम सिंह को प्राचार्य पद पर बैठा दिया है। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार की दोपहर राजेश सिंह दो साथियों और कुछ महिलाओं के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि महिलाओं ने उनको जबरन कुर्सी से नीचे खींच लिया, और घसीटकर बरामदे तक ले गए।
इधर, जानकारी होने पर बृजेश सिंह गुट के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जिससे मामला तनावपूर्ण होते बचा। सूचना पाकर पुलिस कालेज पहुंची, और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर चौकी लौट आई। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है। बताया कि एक पक्ष के डा.बृजेश भदौरिया और रामकरन सिंह जबकि, दूसरे पक्ष के राजेश सिंह और सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शांतिभंग के आरोप में महिलाओं को भी नामजद किया गया है।