{"_id":"5b3143a84f1c1b694d8b86fb","slug":"51529955240-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। दोस्त की बारात में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार को रसूलाबाद-बेला रोड पर बिलहा गांव के निकट बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बाइक सवार की मौत हो गई।
ब्राह्मण गांव निवासीअमित (29) रसूलाबाद में रहने वाले अपने मित्र की बारात में शामिल होने के लिए मोरखापुर थाना जनपद औरैया गया था। सोमवार तड़के वह बाइक से गांव लौट रहा था। बिलहा गांव के निकट बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी लाया गया था, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहीं अमित के बड़े भाई राजेश ने बताया कि शव का कानपुर में पोस्टमार्टम हुआ। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।